अतरी: सड़क हादसे में मारे गए ट्रैक्टर चालक का गांव के श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Atri, Gaya | May 30, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के अतरी-जेठियन मुख्य मार्ग के चकरदहवा में हुए सड़क हादसे में मृत ट्रैक्टर चालक भीम पासवान का शनिवार को अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया।जानकारी देते हुए खेसारी गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मौत के बाद चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।इसके बाद शनिवार को करीब सुबह 10 बजे गांव के ही श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।