रायसेन: गीदगढ़ के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, एक दिन पुराना शव मिला
Raisen, Raisen | Apr 5, 2026 रायसेन। जिले के सलामतपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम गीदगढ़ के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक दिन पुराना है।