कहरा: सदर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2025 सहरसा सदर अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अलाव से झुलसी 60 वर्षीय गुनिया देवी की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुनिया देवी, जो सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजड़ी वार्ड 11 की निवासी थीं, 13 जनवरी को ठंड से बचने के लिए अलाव के पास सो रही थीं।