कहरा: सहरसा के सदर अस्पताल में मोबाइल की चोरी करते एक चोर को पकड़ा, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2025 सदर अस्पताल सहरसा में दो महिला का मोबाइल चोरी करते चोर को अस्पताल सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद लोगों ने उस चोर की जमकर पिटाई कर डाली। जिस मारपीट का वीडियो सामने आया है। चोर की पहचान सौरबाजार निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंच चोर को अपने साथ सदर थाना ले गई।