कहरा: रायपुरा चौक के पास सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2025 सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपूरा चौक के पास एक अज्ञात ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।