सुमेरपुर। शहर के खेड़ा देवी मंदिर के पास वार्ड नंबर 29 में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सड़क के बीचों-बीच बिजली का पोल लगा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का पोल ऐसी जगह लगाया गया है, जहां से आमजन एवं वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह पोल हादसे का कारण बन सकता है। वीडियो में भी सड़क के बीच स्थित बिजली का पोल साफ नजर आ रहा है।
लोगों का सवाल है कि आखिर बिजली विभाग ने पोल लगाने के लिए सड़क के बीच की जगह को ही क्यों चुना? क्या पोल लगाने से पहले मौके का निरीक्षण नहीं किया गया? यदि सड़क के बीच पोल लगा दिया गया है तो भविष्य में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी? #sanchalnews #sanchalnewslive #SumerpurNews #sumerpurcity #powerhousesumerpur