कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र में सकुशल अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
ढोलना कोतवाली क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।