पूरनपुर: दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता ने पति, सास और देवर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पूरनपुर, दहेज उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र गांव मुजफ्फरनगर निवासी शीतल मिश्रा पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी शादी मदन नीमगांव खीरी निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहा था।