उरई: उरई के चुर्खी बायपास रोड पर घर में उज्जवल योजना के तहत मिले सिलेंडर के फटने से लगी आग सामान जलकर हुआ खाक।
Orai, Jalaun | Mar 24, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नया पटेल नगर के एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसने घर बनवाया साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत उसको भारत कंपनी का गैस सिलेंडर दिया गया, जिसमें खाना पकाते समय आग लग गई और देखते ही देखते सिलेंडर फट गया जिससे पूरे कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।