भभुआ: महमूदगंज के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 14, 2025 महमूदगंज के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार को लगभग 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी श्री किसुन राम के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि युवक वाराणसी से बाइक द्वारा अपने घर के लिए लौट रहा था।