समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के पास लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली, रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना बुधवार की शाम सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर हुई है| जख्मी यात्री की पहचान बेतिया जिले के हरिनगर निवासी मिट्टू कुमार पिता रामू साह के रूप में की गई है, जो दरभंगा से अमृतसर मजदूरी करने जा रहा था | घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने से आक्रोशित रेल यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया| सूचना पर पहुंची रेल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|