समस्तीपुर: जिला न्यायालय में लूट मामले में दो भाइयों ने किया समर्पण
जिले के बिथान थाना क्षेत्र के हलना गांव के रहने वाले अजय कुमार एवं उनके भाई साहेब पासवान उर्फ अनिल कुमार ने लूट मामले में बुधवार के दिन जिला न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है बताया गया है कि कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद दोनों भाइयों को जेल भेज दिया जाएगा।