समस्तीपुर: रायपुर में केस वापस लेने के विवाद को लेकर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला बीच बचाव में पति भी जख्मी
सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर वार्ड 13 में केस वापस लेने की विवाद को लेकर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला बीच-बचाव में पति भी जख्मी | परिजन ने दोनों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती | जख्मी की पहचान मेघन गिरी व उनकी पत्नी पिंकी देवी जो रायपुर वार्ड 13 सरायरंजन के रहने वाले बताए जा रहे हैं | जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके ही पड़ोसी विजय पुरी,गुलशन पुरी, सरिता देवी के परिवार के लोगों के द्वारा केस वापस लेने को लेकर उनके साथ की गए मारपीट |