बंडा: दलपतपुर में कृषि विभाग के कार्यक्रम में विधायक ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Banda, Sagar | May 16, 2026 ग्राम दलपतपुर में कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दोपहर एक बजे से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके साथ ही विधायक ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन भी दिया।