नगरी: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली 20 साल की सजा
Nagri, Dhamtari | Jul 15, 2026 सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला साल 2024 का है। बताया कि आरोपी किशन यादव निवासी पावद्वार नाबालिग लड़की के घर घुस कर उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म कर भाग गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। जिसकी नाबालिग से पहचान कराई गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।