चांपा: कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, चांपा सहित जिले में 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाए गए
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम नवापारा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की गई। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान स्थल पर अवैध रेत भंडारण पाए।