शाहजहांपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सहायक शोध पद के लिए चयनित अधिकारियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित किए गए सहायक शोध अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। यहां पहुंची महापौर अर्चना वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम ने सहायक शोध अधिकारी पद के लिए चयनित अंशुल शुक्ला और आरती कुमारी को नियुक्ति पत्र सोपा।