शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने पंडित दीनदयाल मार्केट के बाहर से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और नकदी बरामद
दरअसल थाना चौक कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनोद को पंडित दीनदयाल मार्केट के बाहर से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सट्टा पर्ची और 1400 रूपये की नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।