शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बांग्लादेश को लेकर दिया बयान, बोले सरकार को उठाना चाहिए बड़ा कदम
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए। जिससे वहां का हिंदू और अल्पसंख्यक सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान को तत्काल बाहर निकालना चाहिए। ऐसी हालत में भारत सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए।