शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने गोला मस्जिद के पास से एक युवक को किया गिरफ्तार, सट्टा पर्ची और 1300 रूपये की नकदी बरामद
दरअसल थाना चौक कोतवाली पुलिस ने युवक को सट्टा पर्ची के साथ गोला मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसकी तलाशी लेने पर सट्टा पर्ची और 1300 रूपये की नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार किया गया युवक सिंजई मोहल्ले का रहने वाला गुफरान है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।