शाहजहांपुर: शहर के खिरनी बाग चौराहे पर नई बनी सड़क बारिश के चलते धसनें से कई वाहन सड़क में फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया
दरअसल शहर में बरसात ने सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। यहां खिरनी बाग चौराहे पर नई बनी सड़क धस गई। जिसके चलते उसमें कई वाहन फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। आपको बता दे की कचहरी चौराहे से केरूगंज तक बनी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क शहर की मुख्य सड़क है। यहां एक महा पहले पीडब्ल्यूडी की नई सड़क बनी होने के बावजूद वाहनों का वजन नहीं झेल सकी।