कोरबा: सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, 1351 में से 255 आवेदनों का हुआ निराकरण
Korba, Korba | May 17, 2026 सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।