इंदौर: भंवरकुआ क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से डिजिटल ठगी, पेंशन अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए ₹1.50 लाख
Indore, Indore | May 2, 2026 ठगी की यह वारदात शिव मोती नगर की रहने वाली राखी आहुजा के साथ हुई। पुलिस अधिकारी ने शनिवार 1 बजे बताया की पीड़िता के पास एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को SBI का अधिकारी बताया। ठग ने बेहद शातिर तरीके से महिला को डराया कि यदि उन्होंने पेंशन डेटा अपडेट नहीं किया, तो उनकी मासिक पेंशन बंद हो जाएगी।पेंशन रुकने के डर से बुजुर्ग महिला ठग की बातों में आ गईं।