बेगूसराय: मुफसिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर वार्ड-7 में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुफसिल थाना क्षेत्र के मुबारकपुर वार्ड-7 में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार की शाम 04:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. मृतक की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में कई गयी है.