मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिस ने हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल की, दंगा नियंत्रण के गुर सीखे—ड्रोन से निगरानी और फायरिंग का अभ्यास
जनपद में शान्ति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को लगभग 9 बजे हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का व्यापक अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण लिया।