बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी के दो मामलों में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। फैसल अहमद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दी गई कि 3 जुलाई की रात्रि में चोर द्वारा उनके घर के गेट पर रखे बैग से 3 अदद मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी चोरी कर ले गए। पूर्व में 15.अप्रैल को रीमा अग्रवाल द्वारा सूचना दी गई थी कि उनके घर में लगा वाटर पंप चोरी हो गया था।