बलरामपुर: जिलाधिकारी ने बलरामपुर की चीनी मिल का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को चीनी मिल बलरामपुर का निरीक्षण करते हुए उत्पादन इकाई से लेकर मशीनरी संचालन एवं सुरक्षा मानकों तक सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर में मशीनों की कार्य स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा श्रमिकों के लिए लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल की बारीकी से जांच की।