बलरामपुर: महाराजगंज तराई के गन्ना किसानों ने पटोहाकोट गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
महराजगंज तराई क्षेत्र में गन्ना किसानों ने पटोहाकोट गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि वे वर्षों से अपने गांव का गन्ना इसी क्रय केंद्र पर सप्लाई करते हैं, लेकिन चौकीदार लगातार बैलगाड़ियों से गन्ने की चोरी करता है। इस संबंध में कई बार कांटा बाबू को शिकायत की गई, परंतु कार्रवाई नहीं की गई।