बलरामपुर: गुरुद्वारे में गुरु तेग बहादुर सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया, शबद कीर्तन और अरदास के बाद किया गया नमन
सिक्ख धर्मावलंबियों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह का शहीदी दिवस स्थानीय गुरुद्वारे में श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार को गुरुद्वारे परिसर में शबद कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु के महान बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुबाणी कीर्तन से हुई।