हरसूद: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फीलगुड चौराहे पर मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नया हरसूद छनेरा के फीलगुड चौराहे पर सोमवार शाम 6:30 बजे जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फीलगुड चौराहे पर आतिशबाजी कर भाजपाजनों ने एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा की जीत पर भाजपा जिला में महामंत्री संतोष सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।