हरिद्वार: शाही स्नान में अखाड़ों के साथ एकजुट होगा पूरा हिंदू समाज, महंत रवींद्र पुरी का बड़ा बयान
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने हरिद्वार में होने वाले आगामी शाही स्नान (अमृत स्नान) को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भव्य आयोजन में केवल 13 अखाड़े ही नहीं, बल्कि जैन, बौद्ध, सिख और पहली बार ब्राह्मण समाज भी एक साथ मिलकर शाही स्नान करेंगे। महंत जी ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए सभी समाजों का एकजुट होना अनिवार्य है और भगवान परशुराम को सिंहासन पर विराजमान कर यह ऐतिहासिक स्नान संपन्न होगा।