मुज़फ्फरनगर: गांव शेरनगर में असामाजिक तत्वों ने होलिका दहन की भूमि से उखाड़ा भगवा ध्वज, हिंदू संगठन के लोगों में रोष व्याप्त
नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर में होलिका दहन की भूमि पर प्रशासन द्वारा खंबे से तारबंदी की गई थी जिस दौरान वहां भगवा ध्वज भी लगाया गया था। शिव मंदिर के महंत और हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया है कि वहां पर प्रशासन द्वारा की गई तारबंदी व भगवा ध्वज को असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ दिया गया है। शिव मंदिर के महंत और हिंदू संगठनों में काफी रोष व्याप्त है।