चरथावल थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओकारनाथ पांडे के द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले एक अभियुक्त सोनू पुत्र मांगा को हैबतपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक डंडा भी बरामद किया है। जिसे पुलिस के द्वारा रविवार को जेल भेज दिया।