मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक पर महावीर जयंती के उपलक्ष में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महावीर चौक पर रविवार को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 2500 लोगों ने भोजन के साथ-साथ प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें इस कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया।