मुज़फ्फरनगर: ग्राम कुकड़ा में तेज रफ्तार बाइक स्लिप होने से बाइक सवार युवक घायल, घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में किया भर्ती
नई मंडी क्षेत्र स्थित ग्राम कुकड़ा में एक तेज रफ्तार बाइक उस समय दुर्घटना का शिकार हो गई जब तेज रफ्तार के कारण अचानक बाइक का पहिया सड़क पर स्लिप हो गया। जिसके कारण बाइक सवार युवक को सर में चोट लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।