चकरनगर: सीएचसी राजपुर में अलाव नहीं जल रहा, ऐसी ठंड में तीमारदार हो रहे परेशान
नहीं जल रहा सीएचसी राजपुर में अलाव,आज सोमवार को शाम करीब 5 बजे अस्पताल परिसर में खड़े तीमारदारों ने बताया की डिलिवरी केश में आए है लेकिन यहाँ ठंड में अलाव आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। आपको बता दें इटावा जनपद के सीएचसी राजपुर में ऐसी कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।