चकरनगर: शाम ढलते ही कस्बा के चौराहे पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक सवारों में हड़कंप
रविवार को चकरनगर थाना पुलिस ने स्थानीय कस्बा के चौराहे पर शाम ढलते ही करीब 6 बजे सघन वाहन चैकिंग अभियान छेड़ दिया,इस दौरान बाइक सवारों में हड़कंप मच गया।कई बाइक सवार चौराहे से रास्ता बदलते देखे गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों पर ई- चालान की कार्रवाई की गई है।