सिमडेगा: सिमडेगा की शिवांगी कुमारी 498 अंक लाकर बनीं झारखंड टॉपर, परिवार में खुशी
498 अंक लाकर मैट्रिक की परीक्षा में सिमडेगा की वर्षगया गांव की शिवांगी कुमारी ने झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है ।इधर इस कुर्सी में विद्यालय परिवार और माता-पिता ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे उसे मुंह मीठा खिलाकर उसे शुभकामनाएं दी। शिवांगी ने कहा कि इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है वह आगे चलकर जज बनना चाहती है।