शाहबाद: बासित नगर मार्ग से अनंगपुर जाने वाले रोड की बदहाल स्थिति से हो रही हैं दुर्घटनाएं, जनप्रतिनिधि उदासीन
बासित नगर मार्ग से अनंगपुर जाने वाले रोड की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है लेकिन लाख शिकायतों और मिन्नतों के बाद भी इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। बासित नगर चौराहे से अनगपुर तक जाने वाले रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिनमें बरसात का पानी भर जाता है। इन बड़े-बड़े गड्ढे में टेंपो और टैक्सियां फंसकर पलट जाते हैं।