पालकोट: जबरा मोड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरे, तीन युवक घायल
Palkot, Gumla | Apr 19, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंजीत तुरी (19) डुमारला निवासी, कृष तुरी (16) परसा निवासी और नितेश मांझी (17) खूंटी जिला के मरचा निवासी मेहमानी के लिए बनईडेगा आए हुए थे। शनिवार को तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए गुमला आए थे।