बज्जू: बज्जु में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर संपन्न, शिविर में 251 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए
Bajju, Bikaner | Apr 2, 2026 बज्जू मे राष्ट्रीय किसान संघ बज्जू व भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में समिति के अध्यक्ष अनंत वीर जैन ने कहा कि जो दिव्यांगजन किसी कारणवश इस शिविर में नहीं पहुंच सके, वे समिति की ओर से आसपास क्षेत्रों में आयोजित शिविर मे पहुँचे।