सतबरवा: सतबरवा एसआईआर की धीमी प्रगति पर एसडीएम नाराज, तेजी दिखाने का निर्देश
सतबरवा प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में शनिवार दोपहर 4 बजे तक उप निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह मेदिनीनगर सदर एसडीएम संजय कुमार पांडे ने बूथ लेवल ऑफिसर एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में धीमी प्रगति होने पर असंतोष जाहिर किया।