करपी: करपी पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Karpi, Arwal | Aug 19, 2025 करपी पुलिस ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे चोरी की बाइक के साथ पूरान गांव निवासी सिकंदर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में इसने बताया कि शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रिंस कुमार से 15000 में गाड़ी खरीदी है। दोनों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिक की दर्ज करवाई गई है।