करपी: करपी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की
Karpi, Arwal | Aug 18, 2025 करपी पुलिस ने तेरा मोड के निकट से चोरी की बाइक बरामद की। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3:00 बजे पुलिस गश्ती के क्रम में बाइक सवार दीपू कुमार को रोका गया। इस गाड़ी पर रामापुर गांव निवासी सुधीर कुमार तथा अंकित कुमार भी सवार थे ।पूछे जाने पर दीपू कुमार ने बताया किया गाड़ी रामापुर निवासी चाचा नागेंद्र कुमार से मांग कर लाई है।