करपी: किंजर में जदयू द्वारा रविवार को सुशासन सार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Karpi, Arwal | Aug 17, 2025 करपी प्रखंड के किंजर में जदयू के द्वारा रविवार को दोपहर 2:00 बजे सुशासन सार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ,विधानसभा प्रभारी शत्रुघ्न पासवान , करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल ने किंजर पंचायत अध्यक्ष नाथून पटेल को पार्टी के द्वारा उपलब्ध करवाया गया थैला सौंपा।