जलालाबाद: अमापुर गांव में नियमों की अनदेखी कर खुली देसी शराब की दुकान, हटाने की मांग
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के अमापुर गांव में निर्धारित स्थान से हटकर देसी शराब की दुकान खोले जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दुकान की स्वीकृत लोकेशन अमापुर से हरेवा पूर्वी मार्ग पर थी, लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए इसे अमेला क्षेत्र के भीतर गांव में खोल दिया गया