उचकागांव: पकड़ी श्रीकांत में शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उचकागांव थाना क्षेत्र के पकड़ी श्रीकांत गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान पकड़ी श्रीकांत गांव के मुरारी राय के रूप में की गई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को शनिवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।