अशोक नगर: बुढिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, 7 लोग घायल उपचार जारी
अशोकनगर जिले के ईसागढ़-कदवाया रोड पर बुढ़िया गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में चारोदा गांव के 18 वर्षीय अन्नु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे । जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सोमवार की रात 11:30 बजे सिरोंज के पास उनकी मौत हो गई।