कहरा: एसपी कार्यालय में त्वरित कांडों में अभियुक्तों को सजा सुनिश्चित कराने वाले अधिकारी को एसपी ने किया सम्मानित
Kahara, Saharsa | Jul 26, 2025 पुलिस अधीक्षक हिमांशु के द्वारा अपने वेश्म कक्ष में त्वरित विचारण के तहत चिन्हित कांडों में अभियुक्तों को सजा सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।