कहरा: जिले में देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना के तहत 50-75% तक सरकार दे रही अनुदान, 150 पशुपालकों को मिलेगा लाभ
Kahara, Saharsa | Jul 25, 2025 जिले के पशुपालकों, कृषकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए एक अच्छी खबर है! बिहार सरकार ने स्वरोजगार और आय में वृद्धि के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. गव्य विकास निदेशालय द्वारा चलाई जा रही ‘देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना’ के तहत सरकार पशुपालकों को 50% से लेकर 75% तक का अनुदान दे रही है. सहरसा जिले के लिए 150 पशुपालकों को इस योजना का लक्ष्य रखा गया।